देहरादून

देहरादून


देहरादूर उत्तराखण्ड की राजधानी है। यह राज्य दो मण्डलों मे बँटा हुआ है गढ़वाल मण्डल और कुमाऊ मण्डलं। इस राज्य मे कई भाषाये बोली जाती हैं जिनमे मुख्य गढ़वाली, कुमाउनी, हिन्दी और अंग्रेजी हैं। इस राज्य का अधिकतर भू-क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है और अधिकतर लोग पहाड़ों मे ही अपना जीवन यापन करते हैं। देहरादून मैदानी क्षेत्र मे आता है और उत्तराखण्ड व भारत का मशहूर शहर है। यहाँ की जलवायु और शहरों की तुलना मे सामान्य है और न तो यहा ज्यादा शर्दी होती है और न ज्यादा गर्मी। यह शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है। एक तरफ उत्तराखण्ड का पहाड़ी क्षेत्र तो दूसरी तरफ हिमांचल प्रदेश का पहाड़ी क्षेत्र। देहरादून उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण शहर है। यहाँ के लोगा का व्यवहार भी सामान्य होता है और अन्य शहरों की तुलना मे यहा अपराध का औसत भी कम है इसका एक कारण यह भी है कि यहा ज्यादातर पहाड़ी लोगों का निवास है। शहर अभी अन्य शहरों की तुलना मे इतना विकसित नहीं है लेकिन अन्य शहरों से कम भी नही है। यातायात के साधनों की कमी से आय दिन लोगों को जूझना पड़ता है। सड़कों की हालत भी सन्तोषजनक नही है और रोजगार के भी साधनों की कमी है। उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा उठाये गए कदम इस शहर के विकास के लिए प्रयाप्त नहीं है और आर्थिक विकास के साथ-साथ इस शहर का सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है। उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी होने के कारण हमे भी शहर की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और इस अन्य विकसित शहरों की क्षेणी मे लाने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए। 

टिप्पणियाँ